फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ हत्याकांड : चार साल पहले ही बुरी संगत में फंसा था पिता का हत्यारोपी बेटा

Tue, 09 Mar 2021 02:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सराफ हत्याकांड : चार साल पहले ही बुरी संगत में फंसा था पिता का हत्यारोपी
विज्ञापन

मेरठ। ब्रह्मपुरी में सराफ विनोद वर्मा की हत्या में आरोपी बेटा कृष्ण चार साल पहले ही बुरी संगत में फंसा था। कृष्ण की मां माया का कहना है कि बेटे का ज्यादातर वक्त पहले पिता के साथ ही गुजरता था। दोनों में काफी लगाव था। वह पिता के साथ दुकान पर बैठता था। लेकिन चार साल से कुछ दोस्तों की बुरी संगत में ऐसा फंसा कि उसका व्यवहार बदलता चला गया। कभी सोचा भी नहीं था कि वह इस तरह अपने पिता की ही जान ले लेगा।
इस मामले में इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री का दावा है कि आरोपी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से चार गोली चलाई। इसमें दो गोली रिवाल्वर में मिली है। आरोपी के परिजनों ने बताया कि उसके पास 100 कारतूस थे। हालांकि थाना पुलिस इस बात से इंकार कर रही है। सवाल है कि आखिर यह कारतूस किसके पास हैं। पुलिस ने 48 घंटे बीतने के बाद भी इसका पता लगाया उचित नहीं समझा। कृष्ण ने 14 साल पहले शस्त्र लाइसेंस बनवाया था।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रविवार को ब्रह्मपुरी पुलिस जब आरोपी को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल ले जा रही थी, तभी परिजन उसके पिता के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। पिता का शव सामने से जाता देखा तो कुछ समय के लिए उसने गर्दन झुका ली। हालांकि हवालात में होने तक कृष्ण ने पिता की हत्या पर कोई पछतावा जाहिर नहीं किया था।
विज्ञापन

---
जुए और शराब की लत ने पहले भी तबाह किए परिवार
मेरठ। ब्रह्मपुरी की खौफनाक घटना अब भी लोगों के जेहन से नहीं निकल पा रही है। जुए और शराब की लत ने पहले भी कई परिवारों को तबाह किया है। इस क्षेत्र में वर्ष 2015 में ब्रह्मपुरी में कसीनो चलाने के विवाद में हिस्ट्रीशीटर प्रवीण शर्मा व कालिया सहित उनके गुर्गों ने तीन युवकों की हत्या कर दी थी। वर्ष 2017 में परचून व्यापारी की दुकान में घुसकर हत्या भी जुआ खेलने के विवाद में हुई थी। वहीं, ब्रह्मपुरी के रहने वाले संदीप, दीपांशु हरेंद्र सहित कई लोग भी जुए और शराब से जुड़े मामलों में जेल भेजे गए। इसके अलावा माधवपुरम को भी जुए और सट्टे का गढ़ माना जाता है।
---
जुआरियों और नशाखोरों के खिलाफ चलाएंगे अभियान
- सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि जुआ और शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें