मेरठ। गोकुलपुर के मनीष हत्याकांड में वांछित 25 हजार के इनामी दीपू की तलाश में पुलिस ने मेरठ के अलावा, हापुड, गाजियाबाद और बागपत में दबिश डाली है।
भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव गोकलपुर में 23 मार्च रविवार रात मनीष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता ओमप्रकाश ने गांव के ही शिवम, दीपू व हर्ष, एक अन्य सहित चार को नामजद किया था। पुलिस ने सोमवार को देर रात शिवम को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था। उसके पैर में गोली थी। शिवम की निशानदेही पर पुलिस टीम ने मंगलवार को काली नदी गेसूपुर पुल के समीप बनी अशोका फैक्टरी से अभिनव ठाकुर निवासी सलावा को गिरफ्तार कर लिया था।
एसएसपी डाॅ विपिन ताडा ने हर्ष और दीपू पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। मंगलवार देर रात में पुलिस ने गांव जिठौली के पास से हर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और बाइक बरामद की थी। अब चौथा आरोपी 25 हजार का इनामी दीपू पुलिस के हाथ नहीं लगा है। एसपी देहात राकेश मिश्रा ने बताया कि इनामी दीपू की तलाश में पुलिस की तीन टीम लगी हैं। जल्द उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
-