फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: देना हो तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ पर झूमे श्याम प्रेमी

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे के श्रीरामलीला ग्राउंड में लाडले खाटू वाले के सेवा समिति द्वारा श्री खाटू श्याम गुणगान महोत्सव का आयोजन किया गया। खाटू श्याम प्रभु का दरबार, छप्पन भोग, अखंड ज्योति, इत्र वर्षा, अलौकिक शृंगार किया गया। साथ ही गुणगान महोत्सव में प्रसिद्ध भजन गायक हरियाणा की परविंदर पलक, मनु पंजाबी और अपूर्व बालियान की जोड़ी ने अपनी मधुर वाणी से श्री खाटू श्याम प्रभु के भजनों की प्रस्तुति देकर सबको भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दिनेश खटीक व नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक ने शामिल होकर बाबा खाटू श्याम की पूजा-अर्चना की। श्री खाटू श्याम गुणगान महोत्सव में देर रात तक भक्त झूमते रहे। श्री श्याम कीर्तन में भक्ति संगीत की धुनों पर श्याम प्रेमी गीत कीर्तन करते रहे। कीर्तन में सभी श्याम प्रेमियों ने नृत्य कर भक्ति भाव से बाबा को मनाया। कीर्तन से पूर्व खाटू श्याम की विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। बाबा की ज्योति जलाई गई और भोग लगाया।
भजन गायिका परविंदर पलक ने हम हारे-हारे-हारे हम हारे के सहारे व कई भजनों का गुणगान किया और सभी श्याम प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं मनु पंजाबी ने सेठों का सेठ मेरा खाटू नरेश,, कभी रूठना न मुझसे तू श्याम सांवरे, मेरे बाबा की खाटू नगरी है, कब आएगा मेरा सांवरिया, तुम हारे के सहारे, मेरा श्याम आ जाता मेरे सामने, क्यों घबराओ मेरा तो श्याम से नाता है, देना हो तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ, कीर्तन की है रात बाबा आज आपको आना है आदि भजनों की प्रस्तुति दी। इत्र व पुष्प वर्षा भी की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदीप बवेजा, सुरेंद्र नारंग, शुभम बत्रा, शुभम मेहता, साहिल गोगिया, मुकेश ठाकुर, गौरव गुर्जर, बालमुकुंद बत्रा, अमित सपरा, अमित छाबड़ा, गोल्डी छाबड़ा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें