होटल मैनेजर और प्रेमी युगल को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वहीं युवक के अनुसार उसने तीन घंटे के लिए एक हजार रुपये में कमरा बुक किया था। होटल का रजिस्टर चेक किया गया तो युगल की आईडी लगी मिली। दोनों बालिग थे, जिन्हें मेडिकल थाने ले जाने के बाद परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। आरोपी होटल मैनेजर इंद्रजीत रजबपुर जिला अमरोहा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मैनेजर ने पुलिस को बताया कि उसने होटल को किराए पर ले रखा है। वहीं मेडिकल थाने में युवती ने कहा कि युवक उसका मंगेतर है। हमारी शादी तय हो चुकी है। इसे हवालात में मत डालो। परिजनों को पता चल गया तो बदनामी होगी।
विवादों में रहा है होटल
एसओ मेडिकल के अनुसार ऑल इज वेल होटल पहले भी विवादों में रहा है। दो साल पहले सीसीएसयू के छात्र नेता प्रशांत चौधरी उर्फ रोबिन की हत्या उसके दोस्तों ने ऑल इज वेल होटल में थी। मेडिकल थाने में तैनात एक सिपाही होटल में गलत काम करता था। जिसे पूर्व एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने लाइन हाजिर किया था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/