संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में बुधवार को विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज की कोऑर्डिनेटर प्रो. नीलम सिंह के निर्देशन में प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने तनाव, चिंता, अवसाद, आत्म-देखभाल, भावनात्मक संतुलन और मानसिक सशक्तिकरण जैसे गंभीर विषयों पर आधारित पोस्टर बनाए किए। शिवानी तेवतिया और अम्मार फातिमा ने कार्यक्रम का आयोजन किया। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रियंका यादव ने निर्णायक भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मनोविज्ञान विभाग की रागिनी सिंह और बीवोक की छात्रा तूबा ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान बीवोक की रमशा और ऐना को मिला व तृतीय स्थान बीवोक की जैनब और बीए की छात्रा सादिया आफिया ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार मनोविज्ञान विभाग की संदुस रजी और अजरा को दिया गया।