मधु मक्खियों के हमले से घायल एन एच आई कर्मचारी सीएचसी में भर्ती। (मवाना)
मवाना। एनएचएआई कर्मचारी पर हाईवे पर काम करने के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। किसी प्रकार भागकर जान बचाई। बाद में कर्मचारी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। एनएचएआई कर्मचारी मनवीर निवासी गांव नैडू ने बताया कि वह हाईवे पर गांव झुनझुनी के पास बुधवार को अपराह्न 2:00 बजे कटर से घास का काट रहा था। अचानक उस पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों से बचाव के लिए उसने दौड़ लगाई। लगभग एक किलोमीटर तक वह मधुमक्खियों से बचने के लिए दौड़ा। उसे एक बाइक सवार ने लिफ्ट दी जिसकी सहायता से टोल पर पहुंचा। टोल की एंबुलेंस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया जहां उपचार के बाद हालत ठीक होने पर उसे घर भेज दिया।