फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार: सैकड़ों वारंट जारी होने पर भी कोर्ट नहीं पहुंच रहे थे रफीक अंसारी, ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी पुलिस

Mon, 27 May 2024 03:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut News : इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद मेरठ पुलिस सपा विधायक रफीक अंसारी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। 101 गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद वह कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। जानिए आखिर मामला क्या है।
विज्ञापन
विधायक रफीक अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ पुलिस ने समाजवादी पार्टी के विधायक रफीक अंसारी को सोमवार को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। इलाहाबाद हाईकोर्ट से गैर जमानती वारंट के मामले में मेरठ पुलिस ने सपा विधायक रफीक अंसारी की तलाश में कई जगह दबिश दी लेकिन विधायक भूमिगत हो गए थे। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी के अनुसार टीमें लगी हुई थीं। आखिरकार टीम को सोमवार को सफलता मिल गई।

विज्ञापन

वर्ष 1995 में 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें 22 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आरोप पत्र प्रस्तुत किया था। सपा विधायक रफीक अंसारी भी आरोपी थे। संबंधित अदालत ने वर्ष 1997 में इस पर संज्ञान लिया था।

यह भी पढ़ें: UP Weather Update: नौतपा में और तपेगी वेस्ट यूपी की धरती,  43 डिग्री के पास पहुंचा पारा, लू ने निकाला दम
विज्ञापन

इसके बाद से ही सपा विधायक के गैर जमानती वारंट जारी हुए और वह लगातार अदालत से गैर हाजिर चल रहे थे। इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डीजीपी को सपा विधायक को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किए जाने के आदेश दिए थे।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ सिविल लाइन के नेतृत्व में एक टीम गठित की थी। टीम ने दबिश दी लेकिन विधायक पहले ही भूमिगत हो गए थे। सोमवार को विधायक को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। टीम उन्हें कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें