फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आरएएफ और पुलिस ने किया खरखौदा में फ्लैग मार्च

विज्ञापन
खरखौदा के गांव उलधन में आर ए एफ व थाना पुलिस फ्लैग मार्च करते हुए (पुलिस)
विज्ञापन
त्योहारों पर सुरक्षा का दिलाया भरोसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
खरखौदा। आगामी त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवानों ने थाना पुलिस के साथ कस्बे में फ्लैग मार्च किया। पुलिस बल ने मुख्य बाजार, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिसकर्मियों ने आमजन से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही लोगों को किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता या माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बल क्षेत्र में लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें