फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधना के जंगल में मुठभेड़, दो गोतस्कर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राधना के जंगल में मुठभेड़, दो गोतस्कर घायल
विज्ञापन

किठौर। राधना के जंगल में बृहस्पतिवार सुबह मुठभेड़ में दो गोतस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से एक अन्य गोतस्कर और किशोरी को गोकशी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

किठौर थाना प्रभारी अरबिंद मोहन शर्मा ने बताया की बृहस्पतिवार सुबह करीब 5:30 बजे मुखबिर ने सूचना दी की राधना के जंगल में कई लोग भारी मात्रा में गोकशी कर रहे है। सूचना पर पुलिस ने घेंराबंदी की तो गोतस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोतस्कर भूरे पुत्र नफीस और नौशाद पुत्र हाशिम पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से एक अन्य गोतस्कर सलीम और एक किशोरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से दो तमंचे, दो कारतूस और मौके से डेढ़ कुंतल गोमांस और औजार बरामद किए। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी को छोड़कर तीन गोतस्करों पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें