चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में मेरठ, बागपत के कॉलेजों का दबदबा
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में मंगलवार को अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष की कुल 17 महाविद्यालयो के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें बागपत और मेरठ के कॉलेजों के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रो. दिनेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। रिकर्व राउंड 70 मी पुरुष में डीएसडी कॉलेज बागपत के रचित चौधरी प्रथम स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर मवाना के रूद्र कॉलेज के मनीष कुमार रहे। तीसरा स्थान गाजियाबाद के जनहित इंस्टिट्यूट के मनीष यादव को मिला। इंडियन राउंड पुरुष वर्ग में डीजे कॉलेज बड़ौत के मनीष ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर मेरठ कॉलेज के हर्ष रहे। तीसरा स्थान बड़ौत के डीजे कॉलेज के उज्ज्वल मुदगल के नाम रहा।
महिला इंडियन राउंड में प्रथम स्थान डीजे कॉलेज बड़ौत की ज्योति ने हासिल किया। दूसरे स्थान पर मवाना के एएस कॉलेज की खुशी शर्मा रही। कंपाउंड राउंड 50 मी. पुरुष वर्ग में पहला स्थान गाजियाबाद के जनहित इंस्टिट्यूट के मोहित सैनी को मिला। दूसरे स्थान पर मेरठ के तिरुपति इंस्टीट्यूट आफ साइंस के कमल यादव रहे। तीसरे स्थान पर मेरठ के एनएएस कॉलेज के मोहित रहे। महिला वर्ग में पहला स्थान नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज की इशानी भार्गव को मिला। दूसरे स्थान पर गाजियाबाद के एच एल एम कॉलेज की चौधरी गायत्री रही। प्रतियोगिता के दौरान दौरान पर्यवेक्षक डॉ. जिनेंद्र बौद्ध, आयोजन सचिव डॉ. ओमपाल, टीम मैनेजर डॉ. वीरेंद्र कुमार मेरठ कॉलेज, डॉ. सौरभ पाल, एमएम कॉलेज, डॉ. के जी पांडे, डीजे कॉलेज बड़ौत, डॉ. शिवा भारद्वाज एन ए एस कॉलेज, डॉ. अमित कुमार, डॉ. शशी भारती, डॉ. प्रदीप सिरोही, मनोज त्यागी आदि मौजूद रहे।