दौराला - कस्बे के शिव मंदिर रेलवे स्टेशन स्थित रामलीला मैदान में मंचन करते कलाकार। स्रोत : आयोज
दौराला। कस्बे के शिव मंदिर रेलवे स्टेशन स्थित रामलीला मैदान पर मंगलवार को कलाकारों ने राम वनवास, दशरथ मरण, राम केवट संवाद, भरत का अयोध्या पहुंचने का मंचन किया।
राम लखन रंगमंच कमेटी मटौर- दौराला के अध्यक्ष वीरेंद्र ने बताया कि नेतृत्व में राम के वनवास जाने का मंचन किया। राम के वनवास जाने के दौरान अयोध्या के वासी भी उनके पीछे चल दिए, लेकिन राम ने उन्हें वापस भेज दिया। इसके बाद राम केवट संवाद, दशरथ मरण और दशरथ की मृत्यु की सूचना पर भरत के अयोध्या पहुंचने का मंचन किया। राम के वनवास और दशरथ मरण का मंचन देख मैदान में मौजूद स्रोतगण भावविभोर हो गए। शुभारंभ ललित चौहान, बब्बर चौहान, दिग्विजय चौहान आदि ने भगवान राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया।संचालन पुरुषोत्तम उपाध्याय ने किया। कहा कि भगवान राम सत्य, सनातन, धर्म व न्याय के प्रतीक है। इस दौरान ठाकुर हरपाल सिंह, मोहित शर्मा, जतिन गुप्ता, दीपक अरोड़ा, अतुल, अमित, विपिन, मुकेश, दीपक, रजनीश आदि मौजूद रहे।