फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल के अंतिम दिन भी घने कोहरे ने दिखाया असर, तापमान ने तोड़ा 10 साल का रिकार्ड

Sun, 01 Jan 2017 11:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साल के अंतिम दिन भी घने कोहरे ने असर दिखाया। कोहरे और शीतलहर ने शहरवासियों की कंपकंपी छुड़ा दी। ठंड का असर दिन में धूप निकलने पर भी कम नहीं हुआ। मौसम में बदलाव से नए साल की शुरुआत कोहरे और शीतलहर के साथ होगी।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बदल रहा है। तीन दिन से पड़ रहे कोहरे और सर्दी ने लोगों के हाड़ कंपा दिए है। मौसम में बदलाव से शुक्रवार की रात तापमान दिसंबर में पिछले दस वर्ष मेें सबसे कम रहा। पारा लुढ़कता हुआ पहली बार 5 डिग्री के पास पहुंच गया। ठंड के असर से अभी राहत के आसार नहीं है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 3.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री की गिरावट आई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि नए साल की शुरुआत में कोहरा और शीतलहर का असर बना रहेगा।
विज्ञापन


पिछले 10 साल का न्यूनतम तापमान
वर्ष   न्यूनतम तापमान
2007     7.1
2008     10.6
2009     8.1
2010     9.5
2011     10.5
2012     11.3
2013     10.3
2014       7.6
2015      6.9
2016      5.8


सात दिनों का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
25       21.1     9.2
26        22.6     8.5
27        23.1      9.4
28        22.9      8.1
29        15.4      8.3
30        17.8      8.1
 31        20.4     5.8
(नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें