फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पब्लिक स्कूल के मानकों पर उठाए सवाल, जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- पांचली बुजुर्ग में मान्यता, भवन, खेल मैदान और शिक्षकों की योग्यता को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। विकास खंड के गांव पांचली बुजुर्ग स्थित पब्लिक स्कूल के संचालन और सुविधाओं पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय निर्धारित मानकों का पालन नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने खंड शिक्षा अधिकारी से इस मामले की जांच कराने की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं ने मानकों का उल्लंघन मिलने पर विद्यालय की मान्यता रद करने और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी वसीम अहमद ने खंड शिक्षा अधिकारी सरूरपुर को शिकायत पत्र दिया है। पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय में पर्याप्त कक्ष, खेल मैदान और खुला परिसर उपलब्ध नहीं है। शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता और प्रशिक्षण पर भी सवाल उठाए गए हैं। वसीम अहमद का कहना है कि विद्यालय बेहतर शिक्षा के दावे करता है, पर बुनियादी सुविधाएं मानकों के अनुरूप नहीं हैं। बच्चों की पढ़ाई के साथ उनके शारीरिक विकास के लिए खेलकूद की सुविधाएं भी जरूरी हैं। इसके लिए पर्याप्त स्थान और योग्य एवं प्रशिक्षित शिक्षकों की उपलब्धता होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच की मांग और कार्रवाई
वसीम अहमद ने विद्यालय की मान्यता, भवन की स्थिति, कक्षों की संख्या और खेल मैदान की जांच का अनुरोध किया है। उन्होंने मूलभूत सुविधाओं और शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता की बिंदुवार जांच की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि जांच में अनियमितताएं मिलने पर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई, मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर मान्यता रद करने की कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत को जमील, दीनू, राजदीप, प्रदीप, आस मोहम्मद, सोनू, राहुल, इमरान, अनवर और फरमान सहित अन्य ग्रामीणों ने भी समर्थन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें