फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्ल्स कॉलेज में चेकिंग पर पुरुष शिक्षकों को लेकर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में चल रही मुख्य परीक्षा में शुक्रवार को मेरठ-करनावल के गर्ल्स कॉलेज के सेंटर पर पुरुष शिक्षकों द्वारा चेकिंग किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, इस पूरे मामले में फ्लाइंग स्कवाड की तरफ से अभी तक लिखित में शिकायत नहीं की गई है। वहीं, केंद्र पर्यवेक्षक ने विश्वविद्यालय प्रशासन को फुटेज भेजी है। उसमें फ्लाइंग स्कवाड जांच करता दिख रहा है। स्कवाड केंद्र पर दो घंटे तक रुका रहा। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि लिखित में फ्लाइंग स्कवाड ने कोई शिकायत नहीं की। पर्यवेक्षक द्वारा लगाए आरोपों की जांच चल रही है।
विज्ञापन

सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में 216 केंद्रों पर 22 फरवरी से रेग्यूलर-प्राइवेट की परीक्षाएं चल रही हैं। इनमें रेग्यूलर में बीए-बीएससी-बीकॉम और प्राइवेट में बीए-बीकॉम एवं एमए-एमकॉम शामिल हैं। रोजाना फ्लाइंग स्कवाड छापा मार रहा है। फ्लाइंग स्कवाड ने करनावल के एक केंद्र पर चेकिंग से रोके जाने की शुक्रवार को मौखिक शिकायत की थी। इस केंद्र के पर्यवेक्षक द्वारा विवि प्रशासन को जो फुटेज दी गई है उससे फ्लाइंग स्कवाड की शिकायत पर सवाल खड़े हो गए हैं। फुटेज में तीनों पुरुष शिक्षक गर्ल्स कॉलेज में चेकिंग करते नजर आ रहे हैं। पर्यवेक्षक ने इसको लेकर भी सवाल उठाए हैं कि गर्ल्स कॉलेजों में पुरुष शिक्षक कैसे चेकिंग कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन इसकी भी जांच कर रहा है कि जब फ्लाइंग स्कवाड ने चेकिंग की तो उन्होंने यह शिकायत क्यों की कि उनको चेकिंग करने से रोक दिया गया। इसके पीछे की सच्चाई जांच के बाद स्पष्ट होगी। वहीं, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि होली की छुट्टी के बाद पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें