बहसूमा। बरखेड़ा के जंगल में अजगर को कट्टे में भरते हुए
बहसूमा। बहसूमा और बेडखेड़ा गांव में शनिवार को अजगर निकलने से लोगों में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम ने दोनों अजगरों का सुरक्षित पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया।
कस्बे के मार्ग स्थित संजय गुर्जर के खेत के पास खड़े कीकर के पेड़ पर शनिवार सुबह करीब 10 फीट लंबा और लगभग 20 किलोग्राम वजन का अजगर लटका दिखाई दिया। पेड़ पर अजगर को देख आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे प्राकृतिक आवास वाले जंगल में छोड़ दिया। उधर, बेडखेड़ा के जंगल में कस्बा निवासी मांगेराम के खेत में भी एक अन्य अजगर दिखाई दिया। जानकारी पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे भी सुरक्षित पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया।