फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं ने दिखाई पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी

विज्ञापन
दौराला - श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं एकत्रित की गई गुठलियां वन विभाग के अ
विज्ञापन
दौराला। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की अनूठी पहल करते हुए श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटौर की छात्राओं ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान आम, जामुन और अन्य फलों की हजारों गुठलियां एकत्र कीं। प्रधानाचार्य डॉ. नीरा तोमर ने छात्राओं को मेरी गुठली मेरा बैंक शीर्षक से यह विशेष होमवर्क दिया था। शनिवार को छात्राओं के प्रतिनिधिमंडल ने एकत्रित गुठलियां मेरठ की प्रभागीय वनाधिकारी वंदना फोगाट को भेंट कीं। प्रभागीय वनाधिकारी ने छात्राओं की जागरूकता और रचनात्मक सोच की सराहना करते हुए कहा कि इन गुठलियों से वन विभाग की नर्सरियों में पौधे तैयार किए जाएंगे, जो भविष्य में पौधरोपण अभियान को मजबूती देंगे। प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम, जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करते हैं। इस दौरान सुनीता रानी, ममता, निकुंज, निकिता, अंशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें