फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह नंबर उपलब्ध नहीं है: पीवीवीएनएल को बंद मिले आठ लाख लोगों के नंबर, सात हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है बकाया

Mon, 02 Oct 2023 10:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बिजली उपभोक्ताओं से बकाया बिल की वसूली करना बिजली विभाग के लिए मुश्किल हो रहा है। उपभोक्ताओं पर तकरीबन सात हजार करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। अब इन्हें कॉल की जाती है तो नंबर बंद मिलते हैं।
विज्ञापन
बिजली का बिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) की ओर से बकाया वसूली के लिए चलाए गए फोन घुमाओ अभियान के दौरान सभी 14 जिलों में 8.08 लाख बकाएदार ऐसे सामने आए हैं। जिन्होंने अपने नंबर ही बदल दिए। अब विभाग इन बकाएदारों की तलाश में अभियान चलाएगा। 

विज्ञापन


एक से 30 सितंबर तक चले अभियान के दौरान अधिकारियों की ओर से पश्चिमांचल के सभी 14 जिलों में कुल 40.18 लाख बकाएदारों को फोन मिलाया गया। इसमें से 32.73 लाख उपभोक्ताओं के ही नंबर मिल पाए।  लगभग 8.08 लाख उपभोक्ताओं के नंबर ही बंद पाए गए। अधिकारी मान कर चल रहे हैं कि इन उपभोक्ताओं ने अपने नंबर ही बदल दिए हैं।

यह भी पढ़ें:दर्दनाक: हे भगवान मेरा लाल कैसा बदनसीब निकला! बेटे का शव देख बिलखती रही मां, खुशी के माहौल में छाया मातम

विज्ञापन

मेरठ जोन में 97 हजार के बंद मिले
फोन घुमाओ अभियान के तहत बिजली का बकाया बिल जमा कराने के लिए मेरठ जोन में कुल 5.02 लाख उपभोक्ताओं को फोन लगाया गया, जिसमें 4.05 लाख ने फोन रिसीव किया। जोन में ऐसे 97 हजार उपभोक्ता सामने आए जिन्होने अपने मोबाइल या तो बंद कर लिए या नंबर बदल दिए। मेरठ शहर में सभी पांच डिवीजन में विभाग की ओर से 1.72 लाख उपभोक्ताओं को फोन मिलाया गया और इसमें 1.43 लाख उपभोक्ताओं का फोन रिसीव हुआ। विभाग की ओर से ऐसे उपभोक्ताओं के घरों में जाकर बकाया जमा कराने के लिए कहा जाएगा।

केस 1- विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के डौरली निवासी धीर सिंह पर विभाग का एक लाख से अधिक बकाया है, लेकिन उनका फोन बंद मिला।
केस 2- विद्युत वितरण खंड पंचम क्षेत्र के कंकरखेड़ा निवासी शशि पर विभाग के 1.24 लाख रुपये बकाया हैं, लेकिन उनका मोबाइल नंबर बंद पाया गया।
केस 3- चतुर्थ क्षेत्र के ही मांगेराम को भी विभाग की ओर से फोन मिलाया गया, लेकिन उनका नंबर बंद आया। इन पर विभाग का 1.44 लाख रुपये बकाया हैं।
केस 4- विद्युत वितरण खंड क्षेत्र के जहीर पर विभाग के 1.30 लाख बकाया हैं, उनका नंबर भी बंद मिला। अब विभाग के कर्मचारी इनके घर तक पहुंचेंगे। 
विज्ञापन

अभियान की स्थिति 
जोन    फोन मिलाए    कनेक्ट हुए फोन 
बुलंदशहर    4.19 लाख    3.21 लाख 
गाजियाबाद    6.42 लाख    5.50 लाख 
मेरठ    5.02 लाख    4.05 लाख 
मुरादाबाद    9.05 लाख    7.11 लाख 
नोएड़ा    2.88 लाख    2.52 लाख 
सहारनपुर    13.25 लाख    10.34 लाख 

मेरठ में 26 दिन में जमा हुए मात्र 12 करोड़ 
पश्चिमांचल के सभी 14 जिलों में उपभोक्ताओं पर करीब 7000 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। इसकी वसूली के लिए फोन घुमाओ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 1 सितंबर से 26 सितंबर तक मेरठ डिस्कॉम में 25 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को फोन मिलाया गया और मात्र 12 करोड़ ही जमा हो पाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें