वर्टिस परियोजना टीम की सड़क सुरक्षा के तहत वाहन चालकों को जानकारी देते हुए। (स्त्रोत टीम) मवाना
मवाना। वर्टिस परियोजना टीम ने मवाना खुर्द और टोल प्लाजा के पास सड़क पर गुजरने वाली बाइकों और कारों के पीछे रेडियम स्टिकर लगाए। इसका उद्देश्य रात के अंधेरे में वाहनों की दृश्यता बढ़ाना और दुर्घटनाओं की संभावना कम करना है।
टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन, सुरक्षित ड्राइविंग और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति संवेदनशील भी बनाया। सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की प्रतिज्ञा भी दिलाई गई। कंपनी के परियोजना हेड गोविंद सैनी ने बताया कि यह एक अभियान नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के प्रति एक भावनात्मक संदेश था। कंपनी द्वारा बाइक और कारों पर स्टिकर भी चिपकाए गए जो रात के अंधेरे में चमकते हैं और वाहनों को दूर से दिखाते हैं। चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने और हेलमेट/सीटबेल्ट का उपयोग और ओवरस्पीडिंग न करने की सलाह भी दी गई। वाहन चालक रात में हेडलाइट चालू रखें और अपने वाहन की स्पीड को भी कम रखें। गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें, थकान हो तो रुकें।
वर्टिस परियोजना टीम की सड़क सुरक्षा के तहत वाहन चालकों को जानकारी देते हुए। (स्त्रोत टीम) मवाना