फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चकरोड व नाली पर कब्जे का आरोप, किसानों ने प्रशासन से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। गांव बहादुरपुर के किसानों ने चकरोड और नाली पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए प्रशासन से शिकायत की है। किसानों ने रास्ता और सिंचाई व्यवस्था को पुनः बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

किरनपाल और ब्रजपाल ने बताया कि गांव कमरूद्दीन नगर मढ़ियाई स्थित उनकी कृषि भूमि तक पहुंचने के लिए चकरोड बना हुई थी। सिंचाई के लिए नाली भी निर्धारित थी। आरोप है कि कुछ लोगों ने चकरोड को काटकर अपने खेत में मिला लिया और नाली को तोड़कर उस पर फसल बो दी। पीड़ितों के अनुसार चकबंदी के दौरान चकरोड और नाली का निर्धारण किया गया था। पूर्व में शिकायत पर प्रशासन ने इन्हें खुलवाया भी था लेकिन आरोपियों ने दोबारा कब्जा कर लिया।
विरोध करने पर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। किसानों का कहना है कि उनकी गन्ने की फसल तैयार खड़ी है लेकिन रास्ता और नाली बाधित होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से पुलिस बल की मौजूदगी में चकरोड और नाली को पुनः स्थापित कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें