फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Pulwama: कश्मीरी छात्र ने की शहादत पर विवादित टिप्पणी, जमकर बखेड़ा, और फिर...

Wed, 20 Feb 2019 01:54 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग करते विहिप कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में बीआईटी कॉलेज के कश्मीर निवासी छात्र ने पुलवामा के शहीद जवानों को लेकर फेसबुक पर विवादित टिप्पणी कर दी। इस पोस्ट से गुस्साए बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। कॉलेज के गेट पर पाकिस्तान का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की। जबरदस्त दबाव के चलते कॉलेज प्रशासन ने आरोपी छात्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जांच बैठा दी। साथ ही परतापुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एनएच-58 बाईपास स्थित बीआईटी शिक्षण संस्थान में कश्मीर निवासी एक छात्र बीटेक (सिविल) अंतिम वर्ष का छात्र है। इस कश्मीरी छात्र ने चार दिन पूर्व पुलवामा के शहीद जवानों को लेकर फेसबुक पर की गई एक पोस्ट को विवादित टिप्पणी कर शेयर किया। छात्र ने चार फरवरी को भारतीय सेना पर टिप्पणी करते हुए पोस्ट शेयर की। उसके बाद पुलवामा हमले में शहीद जवानों के संबंध में अलग-अलग पोस्ट शेयर की। एक वीडियो भी वायरल होनी बताई गई है।

मंगलवार को इसका पता चलने पर हिंदू संगठनों में उबाल आ गया। विहिप के गोपाल शर्मा, प्रांतीय संयोजक बजरंग दल बलराज डूंगर 25-30 कार्यकर्ताओं के साथ कॉलेज गेट पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ कालेज प्रशासन के खिलाफ  भी नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पर परतापुर इंस्पेक्टर नीरज मलिक और एलआईयू की टीम कॉलेज पहुंच गई।

इसके बाद कार्यकर्ता कॉलेज के कार्यवाहक कुलसचिव डॉ. एमके बंसल के पास पहुंचे और नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि छात्र ने देशद्रोह का काम किया है। ऐसे छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए और तुरंत प्रभाव से कॉलेज से निकाल दिया जाए। जबरदस्त विरोध के चलते डॉ. बंसल ने कहा कि थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है। इस पर कार्यकर्ता बोले कि हमें अभी छात्र कॉलेज से बाहर चाहिए। काफी जद्दोजहद के बाद कॉलेज प्रशासन ने छात्र को निलंबित कर उसकी एक प्रति संगठन के पदाधिकारियों को भी सौंप दी। इस दौरान मधुबन आर्य, गौरव, निमेश वशिष्ठ, अवनीत कंसल, हरिओम, सुनील चपराना, अर्चित सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस से तीखी नोकझोंक
कॉलेज के बाहर कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। परतापुर इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने किसी तरह मामला शांत कराया। इंस्पेक्टर का कहना है कि  तहरीर मिली है। छात्र ने जो पोस्ट डाली है उसका अर्थ भी अभी समझ नहीं आया। साइबर क्राइम सेल से इसकी जांच कराई जा रही है।
 
आईटी सेल में जांच
बीआईटी शिक्षण संस्थान में कश्मीर के छात्र का चयन प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप स्कीम के तहत हुआ था। छात्र की आपत्तिजनक पोस्ट के बाद पुलिस ने मामले को आईटी सेल को भेज दिया। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। - रणविजय सिंह, एसपी सिटी मेरठ

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें