आज दो घंटे बंद रहेगा सराफा बाजार
मेरठ। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन ने शोक सभा की। शहर सराफा बाजार और नीलगली के सराफा कारोबारियों ने कैंडल मार्च निकाला। शहीदों के सम्मान में शनिवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बाजार बंद रहेगा। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल व कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग सहित कारोबारी मौजूद रहे। वहीं सदर सराफा बाजार एसोसिएशन के पदाधिकारी केशव वालिया ने बताया कि सभी व्यापारी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए सुबह 10 से 12 बजे तक बाजार बंद कर आतंकी हमले का विरोध जताएंगे।