जवानों की शहादत पर गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए पंजाबी समाज ने पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला फूंककर विरोध जताया। सहारनपुर में बेरीबाग स्थित गीता मंदिर चौक पर एकत्र होकर पंजाबी समाज के लोगों ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
दीवानी कचहरी स्थित अधिवक्ता राजेंद्र सिंह चौधरी चेंबर पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। राजेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि अधिवक्ता समाज शहीद सैनिकों के परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने सरकार से शहीदों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की।