बिजनौक के मोहल्ला काजीजागान के कुछ युवकों ने रामलीला मैदान के पास पाकिस्तान जिंदाबाद और हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। एक युवक ने विरोध किया तो युवकों ने उनसे गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। युवकों ने एक आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव सैंदवार निवासी तरुण कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रविवार शाम चांदपुर निवासी विवेक शर्मा, चंद्रशेखर पाठक के साथ गांव उमरा बुजुर्ग निवासी अपने साथी रजत चौहान को दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठाने के लिए रामलीला मैदान की ओर से रेलवे स्टेशन जा रहा था। वहां मोहल्ला काजीजादगान निवासी शाहवेज अपने मोहल्ले के ही मुजम्मिल, आरिफ, जिशान, आमिर, शाकिर के साथ मिलकर हिंदुस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।