फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Pulwama: शहीद अजय की अस्थियां ब्रजघाट गंगा में विसर्जित, पिता ने रखी ये बड़ी मांग

Fri, 22 Feb 2019 01:08 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
martyr ajay kumar
विज्ञापन

शहीद अजय कुमार की अस्थियों को गुरुवार को ब्रजघाट गंगा में विसर्जन किया गया। इस दौरान परिवार के सदस्यों की आंखें नम हो गईं। 25 फरवरी को पतला के आईटीआई कॉलेज के ग्राउंड पर तेहरवीं की रस्म होगी। 

विज्ञापन

 
गांव बसा टिकरी निवासी सेना के जवान अजय कुमार रविवार की रात जम्मू के पुलवामा में आंतकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार पतला स्थित आईटीआई कालेज के ग्राउंड पर किया गया था। गुरुवार को शहीद की अस्थियों का विसर्जन ब्रजघाट पर किया गया। शहीद के भतीजे आकाश ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विसर्जन किया। इस दौरान शहीद के परिजन मोहित, अरुण, वरुण, भोलू, कृष्ण, अर्जुन, रण सिंह, सागर, नरेंद्र, कृष्णपाल, बोबी, विनीत सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। 

उधर, शहीद अजय के घर पर हुए हवन में बड़ी संख्या में आए ग्रामीणों ने भी हिस्सा लिया। अजय के ढाई साल के बेटे आरव ने हवन में आहुति दी तो हर आंख नम हो गई। 25 फरवरी को तेहरवीं में लोगों की भीड़ को देखते हुए शोक सभा पतला के आईटीआई के स्टेडियम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, परिवार को सांत्वना देने के लिए सुबह से ही शहीद अजय के घर पर लोगों का तांता लगा रहा। शहीद की पत्नी प्रियंका पांच माह की गर्भवती हैं, ऐेसे में डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। रिश्तेदार और परिवार के लोग भी प्रियंका को यही समझा रहे हैं कि हिम्मत से काम लो।

पिता ने की विधायक से बेटे के नाम पर अस्पताल बनाने की मांग 
जानीखुर्द। बृहस्पतिवार को सिवालखास विधायक जितेंद्र सतवई ने भी शहीद अजय के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। अजय के पिता वीरपाल सिंह ने उनसे बसा टिकरी में बेटे के नाम पर एक अस्पताल बनाने की मांग रखी। इसके अलावा उन्होंने निवाड़ी-धौलडी मार्ग पर पतला में स्थित चौराहे का नाम अजय के नाम पर रखने की भी मांग की। जिस पर विधायक ने शासन को यह प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया। विधायक ने जिलाधिकारी से तेहरवीं के दिन मौसम को देखते हुए पतला स्टेडियम में चार हजार व्यक्तियों की क्षमता का वाटर प्रूफ पंडाल लगाने के लिए बात भी की। 
 
‘देश की सुरक्षा संभाल रहे 14 भाई’
शहीद अजय कुमार के तहेरे भाई वरुण चौधरी ने बताया कि उनके परिवार में 14 भाई हैं, जिनमें वह खुद सीआरपीएफ में हैं। शेष सभी भाई भी एयरफोर्स, सेना, पुलिस में हैं। वरुण ने बताया कि सात अप्रैल 2011 को मध्यप्रदेश के जबलपुर में अजय कुमार की भर्ती हुई थी, जो 30 जनवरी तक छुट्टी पर रहने के बाद एक फरवरी को जम्मू-कश्मीर को वापस चला गया था और चार फरवरी को पुलवामा में ड्यूटी पर पहुंच गया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें