फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रवादी एजेंडे का विरोध करने वालों को सबक सिखाए जनता : स्वतंत्र देव

विज्ञापन
बंगाली बस्ती शिवपुरी में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का मंच पर स्वागत करते हुए। - फोटो : PARIKESHGARH
विज्ञापन
राष्ट्रवादी एजेंडे का विरोध करने वालों को जनता सबक सिखाए : स्वतंत्र देव
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ । भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में बीते कई दशकों से यातना झेल रहे हिंदू, बौद्ध, सिख, पारसी ईसाई एवं जैन समुदाय के लोगों के लिए नागरिकता संशोधन कानून उम्मीद की रोशनी लेकर आया है। उन्हें अब भारत में नागरिकता का अधिकार मिल सकेगा। हालांकि नागरिकता संशोधन कानून बनने का कांग्रेस, समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी ने विरोध किया है। यह विचार प्रदेशाध्यक्ष ने खादर क्षेत्र स्थित बंगाली बस्ती शिवनगर में सोमवार को आयोजित सम्मेलन के दौरान व्यक्त किए।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सीएए के समर्थन में आयोजित सम्मेलन में बंगाली बस्ती पहुंचे। यहां बतौर मुख्य अतिथि कहा कि केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 और 35ए हटाकर जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बना दिया। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी समेत सभी विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया और कहा कि यह कश्मीरियों के खिलाफ है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि यही नहीं तीन तलाक, राम मंदिर और सीएए पर मायावती, अखिलेश यादव समेत अन्य विपक्षी दलों के सुर एक जैसे हैं। इतना ही नहीं सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक को लेकर भी सवाल खड़े किए। इसलिए जनता को राष्ट्रवादी एजेंडा का विरोध करने वालों को सबक सिखाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएए का विरोध कर रहे कांग्रेस समेत विपक्षी दलों को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि उनको जितना विरोध करना है करें, लेकिन हम अफगानिस्तान, बांग्लादेश एवं पाकिस्तान से आए सभी प्रताड़ित शरणार्थियों को नागरिकता देकर दम लेंगे। सम्मेलन में बंगाली बस्ती के लोगों ने प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को मां काली देवी की मूर्ति देकर सम्मानित किया। वहीं, कार्यक्रम के संयोजक हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक ने प्रदेशाध्यक्ष को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। उधर, प्रधान संजीव धामा, अशोक कुमार ने अतिथियों का आभार जताया। सिख समाज के लोगों ने प्रदेशाध्यक्ष को पगड़ी एवं तलवार भेंट की। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अनुज राठी ने की। वहीं, संचालन तसवीर चपराना ने किया। इस मौके पर पश्चिम बंगाल के सांसद जगन्नाथ, सांसद कांता कर्दम, जिलाध्यक्ष अनुज राठी, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी, विधायक संगीत सोम, सत्यवीर त्यागी, सोमेंद्र तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह, मुखिया गुर्जर, भाजपा जिला महामंत्री संजीव बंसल, पूर्व विधायक जगत सिंह, ब्लॉक प्रमुख केपी खुंटी, विनोद भाटी, सरजीत सिंह, रमेश गोलाबढ़, शिवकुमार राणा, विमल शर्मा, जितेंद्र वर्मा, देवेंद्र गुर्जर, बलराज गुर्जर, रामगोपाल त्यागी, देवेंद्र त्यागी, सुंदर चौधरी, संजय प्रजापति, वीरपाल प्रधान, लोकेश गिरी प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें