ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका डाली गई है। याचिका में उससे जुड़े मामलों की न्यायिक जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। सपा नेता अभिषेक सोम की याचिका को हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।
अभिषेक सोम के अनुसार, 28 मार्च 2019 को बदन सिंह बद्दो पुलिस कस्टडी के दौरान दिल्ली रोड स्थित एक होटल से भाग गया था। पुलिस ने उसके बेटे सिकंदर को भी फरारी में नामजद किया था। पुलिस अब तक बद्दो और उसके बेटे का सुराग नहीं लगा पाई है। अवैध तरीके से कमाई गई बद्दो की संपत्ति पर भी पुलिस प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
यह भी पढ़ें: यूपी: महिला की हत्या का खुलासा, पति निकला कातिल, ये रही वारदात के पीछे की बड़ी वजह
याचिका में कहा गया है कि योगी सरकार बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन बद्दो के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बद्दो की फरारी के बाद कई लोगों को जान का खतरा है। याचिका में विकास दुबे के मुठभेड़ में मारे जाने का भी जिक्र किया गया। पुलिस की मिलीभगत से बद्दो भागा और पुलिस ही उसकी जांच कर रही है। ऐसे में किसी न्यायिक अधिकारी से जांच कराई जाए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/