फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार बंद बदमाशों ने खेतों से किसानों को भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियार बंद बदमाशों ने खेतों से किसानों को भगाया
विज्ञापन

बहसूमा (मेरठ)। राहवती के जंगल में शुक्रवार दोपहर खेतों में काम कर रहे किसानों को आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने आतंकित करते हुए भगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खेतों में कांबिंग की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे महवाना- राहवती मार्ग पर स्थित जंगल में खलिदपुर निवासी अवनीश चौधरी व उनका पड़ोसी हरजेंद्र सिंह अपने खेतों की नाली साफ कर रहे थे। इसी दौरान गन्ने के खेतों में से निकले आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने हवा में हथियार लहराते हुए खेतों से चले जाने को कहा। बदमाशों की सूचना पर राहवती व खलिदपुर के ग्रामीण खेतों में पहुंची। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। किसानों ने खेतों में कांबिंग की। लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण चोरी की घटनाओं को देखते हुए पहरा दे रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवदत्त का कहना है कि राहवती से खेतों में अज्ञात लोगों की सूचना मिली थी लेकिन कांबिग में कोई नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें