फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम हमले को लेकर फूटा जनाक्रोश: मेरठ बंद के लिए संयुक्त व्यापार संघ ने पल्लवपुरम में किया जनसंपर्क

Fri, 25 Apr 2025 03:46 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में संयुक्त व्यापार संघ द्वारा शनिवार को मेरठ बंद का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
मेरठ बंद का आह्वान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में संयुक्त व्यापार संघ द्वारा शनिवार को मेरठ बंद का आह्वान किया गया है। इसके लिए संयुक्त व्यापार संघ अजय गुप्ता गुट द्वारा पल्लवपुरम में व्यापारियों से जनसंपर्क कर समर्थन मांगा। पल्लवपुरम रुड़की रोड व्यापारियों ने मेरठ बंद का पूर्ण समर्थन किया।

विज्ञापन


 शुक्रवार को संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता और महामंत्री दलजीत सिंह के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारी पल्लव टावर पहुंचे। यहां पर पल्लवपुरम रूड़की रोड व्यापार संघ अध्यक्ष देवेंद्र चौहान द्वारा सभी पदाधिकारीयों का स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें:  UP Board Result: मेरठ की वैष्णवी शर्मा ने टॉप टेन में बनाई जगह, 12वीं में कार्तिकेय दीक्षित जिला टॉपर
विज्ञापन


उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने पल्लवपुरम के विभिन्न बाजारों में घूम कर व्यापारियों से बंद के लिए समर्थन की मांग की। बाजारों में सभी व्यापारियों ने शनिवार को पूर्ण बंद रखना का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इस दौरान उपाध्यक्ष सुधीर रस्तोगी, मंत्री अंकित गुप्ता, कोषाध्यक्ष पवन मित्तल, संदीप गोयल रेवड़ी, अभिनव गुप्ता, संदीप गुप्ता, नवीन कंसल, बलजीत सिंह, कृष्ण सैनी, रवि खुराना, अनिल यादव, दिनेश चौहान, अमर, शक्ति चौहान, एडवोकेट राहुल चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें