फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्र सहायता केंद्र खोलकर अभ्यर्थियों को दिए प्रोविजन प्रमाण-पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेमेरठ। कांवड़ यात्रा के चलते अवकाश की वजह से सीसीएसयू ने छात्र सहायता केंद्र खोलकर विद्यार्थियों को प्रोविजनल प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए। विश्वविद्यालय प्रशासन का दावा है कि दोपहर तक सौ से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया और उन्हें प्रोविजनल प्रमाणपत्र तत्काल उपलब्ध करा दिए गए।
यूपीपीएससी ने पीजीटी परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को 12 अगस्त तक अपने सभी अभिलेख ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इस बीच कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तीन से 12 अगस्त तक सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के आदेश जारी किए थे। ऐसे में सैकड़ों अभ्यर्थी प्रोविजनल प्रमाण पत्र न मिलने के कारण दस्तावेज अपलोड नहीं कर पा रहे थे और उनका भविष्य प्रभावित होने की आशंका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की समस्या देखते हुए सीसीएसयू प्रशासन ने प्रोविजनल प्रमाण पत्र देने के लिए दो दिन के लिए विशेष रूप से छात्र सहायता केंद्र खोलने का निर्णय लिया। सोमवार को पहले दिन करीब 370 छात्र-छात्राओं ने आवेदन कर अपने प्रोविजनल प्रमाण पत्र प्राप्त किए, जबकि मंगलवार को भी बड़ी संख्या में छात्रों ने इस सुविधा का लाभ उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें