फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेड़ी मनिहार में खेत में निकला 8 फीट लंबा अजगर

विज्ञापन
गांव  खेडी मनिहार में खेत में मिला अजगर। (स्त्रोत ग्रामीण) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। गांव खेड़ी मनिहार में किसान आलोक के खेत में विशालकाय अजगर दिखाई दिया। खेत में काम करने पहुंचे ग्रामीणों ने भारी भरकम अजगर को रेंगते देखा तो उनके होश उड़ गए। शोर मचते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। जांचने पर अजगर की लंबाई लगभग 8 फीट पाई गई। आसपास काम कर रहे किसान सहम गए। ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम तुरंत गांव खेड़ी मनिहार पहुंची। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित तरीके से अजगर को रेस्क्यू कर अपने कब्जे में ले लिया। वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ ले गई। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें