संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। विजडम ग्लोबल स्कूल में बुधवार को कॅरिअर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों की कॅरिअर काउंसिलिंग हुई। उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक मार्ग, कॅरियर संभावनाओं और भावनात्मक स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी देना रहा।
सत्र का नेतृत्व काउंसलर पायल ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विषय चयन, कॅरिअर नियोजन, प्रोफाइल निर्माण, विदेशों में उच्च शिक्षा अवसरों, व्यक्तिगत भावनात्मक संतुलन के बारे में जानकारी दी। उनका दृष्टिकोण केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि वह विद्यार्थियों को आत्म-जागरुकता, भावनात्मक लचीलापन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
बताया कि आज के विद्यार्थियों को केवल कोर्स विकल्प नहीं चाहिए, बल्कि स्वयं को समझने और दबाव में भी सोच-विचार कर निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों के सभी प्रश्नों का जवाब देकर उनका जिज्ञासा को शांत किया। जोडिश ग्लोबल एजुकेशन की डायरेक्टर अनुपमा व सौरव शर्मा, प्रशांत बोरा ने भी अपने विचार रखे। प्रधानाचार्या डॉ. बलजीत कौर सेठी ने बताया कि कॅरिअर वह राह है, जो विद्यार्थी के संपूर्ण जीवन की दिशा निर्धारित करती है। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अमर अहलावत ने बताया कि विद्यार्थी निरंतर प्रगति, उत्कृष्टता की ओर अग्रसर हैं।