दौराला- राजकीय महिला महाविद्यालय में व्यंजनों का स्टॉल लगाने वाली छात्राओं को जानकारीा देते प्र
दौराला। दादरी स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को गृह विज्ञान विभाग व मिशन शक्ति फेस 5 समिति की प्रभारी डॉ. संगीता तोमर के नेतृत्व में फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। छात्राओं ने विभिन्न व्यंजनों के स्टाल लगाए। फूड फेस्टिवल का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. यज्ञदेव शर्मा ने किया। प्राचार्य ने छात्राओं से कहा कि भोजन हमें अपनी ओर स्वत: ही खींच लेता है। भारत की संस्कृति में जो विवधता है वह भोजन में बहुत सुंदर तरीके से दिखती है। हमारे द्वारा किए गए सभी कार्यों में प्रथम कार्य भोजन की उपलब्धता ही होता है। फूड फेस्टिवल में महाविद्यालय की छात्राओं ने 11 स्टाल लगाए। छात्राओं ने गोल गप्पे, छोले भटूरे, टिक्की, मोमोज, भेलपुरी, फलों की चाट, दही गोल गप्पे, स्वीट, ब्रेड पकोड़ा, शाही टुकड़ा, चटपटे दही भल्ले, चने की चाट आदि व्यंजन बनाए। निर्णायक की भूमिका प्रो. विशाल कुमार, प्रो. सुशील कुमार, प्रो. विजेंद्र सिंह ने निभाई। प्रथम स्थान छोले भटूरे स्टाल, द्वितीय स्थान मोमोज स्टाल, तृतीय स्थान टिक्की स्टाल रहा।