दौराला - यूजीसी का विरोध करने वाले गुलशन चौहान। स्रोत : संवाद
दौराला। विश्वविद्यालय में यूजीसी के नए नियम लागू किए जाने का सवर्ण समाज के लोग विरोध कर रहे हैं। बुधवार को मटौर गांव निवासी गुलशन चौहान ने मुंह पर टेप लगाकर और कमर के पीछे यूजीसी लिखकर अपना विरोध जताया।
गुलशन कुमार ने दौराला बाजार में सवर्ण समाज के व्यापारियों के पास जाकर यूजीसी के नियमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जातिगत राजनीति को बढ़ावा दे रही है और यह नियम जातिगत भेदभाव को प्रोत्साहित करने वाला है। उन्होंने सवर्ण समाज के लोगों से इन नियमों का विरोध करने की अपील की। लोगों ने उनका समर्थन किया और कहा कि यदि नियम वापस नहीं लिए गए तो वे इस बार भाजपा को वोट नहीं देंगे।