फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर जनपद के भट्ठों से ईंटें लाने का किया विरोध

Fri, 18 Apr 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिला ईंट भट्ठा एसोसिएशन बिजनौर ने दूसरे जनपदों से शहर में बिक्री के लिए आने वाली ईंटों की ट्रैक्टर-ट्राॅलियों का विरोध किया है। इन पर रोक लगाने की मांग के लिए डीएम को ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन में कहा गया कि बिजनौर में बाहर जिलों से बिक्री के लिए ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से ईंट लाई जा रही हैं। जो कि जिले के विभिन्न नगरों एवं गांव में बिक्री के लिए खड़ी कर दी जाती हैं।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से बिजनौर शहर के समीपवर्ती गांव में ये ईंट पहुंच रही हैं। धामपुर और चांदपुर तहसील में मुरादाबाद और अमरोहा जिले से ट्रैक्टर ट्राली ईंट भरकर बिक्री के लिए लाई जाती हैं। कहा कि बाहर जिलों से आ रही ईंटों की क्वालिटी काफी घटिया होती है जो कि कम दामों में भेज दी जाती है।
गैर जनपदों के भट्टा स्वामी न तो जीएसटी जमा करते हैं और न ही ट्रैक्टर-ट्राॅली का कोई बिल होता है। जिसके कारण सरकार को राजस्व हानि हो रही है। इससे बिजनौर के भट्ठा स्वामियों की ईंटों की बिक्री प्रभावित हो रही है और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कई बार संयुक्त आयुक्त जीएसटी अधिकारी से शिकायत कर चुके हैं परंतु उनके खिलाफ अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह, सचिव रवेंद्र कुमार, उदय पाल सिंह, हरिंदर सिंह, महिपाल सिंह, सुधीर कुमार, ओमपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, जावेद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें