सड़क में बने गडढे में विरोध स्वरुप पौधा रोपते एआईएमआईएम नेता। (स्त्रोत स्वयं) मवाना।
मवाना। जल निगम द्वारा डाली गई पाइप लाइन के बाद क्षतिग्रस्त हुई सड़कों में जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं। इसके विरोध में एआईएमआईएम के नेता ने थाने के पीछे हुए गड्ढे में पौधा रोपकर विरोध प्रदर्शित किया।
पूरे नगर में जल निगम द्वारा हर घर योजना के तहत पाइप लाइन डाली गई थी। जिससे सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थी। लोगों के विरोध के बाद जल निगम ने सड़कों की मरम्मत कराई थी। लेकिन मरम्मत के नाम पर की गई खानापूर्ति के कारण नगर में कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। एआईएमआईएम नेता विनोद कुमार ने बताया कि थाने के पीछे जाने वाली सड़क पर कई बार गड्ढा हो चुका है, जिससे हादसों का अंदेशा बना रहता है। इसे देखते हुए उन्होंने विरोध स्वरूप एक पौधा उक्त गड्ढे में लगाकर जल निगम के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया और लोगों की जान बचाने के लिए क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक कराने की मांग की।