कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपते रालोद कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
बागपत जिले में विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। गन्ना किसानों से लेकर आम जन की समस्या उठाई। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
उत्तर प्रदेश में बिजली दरों में 12 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि के विरोध में रालोद के जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में इकट्ठा हुए। उन्होंने नारेबाजी कर धरना दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मजदूर, व्यापारी और आम जनता पर असहनीय बिजली की दरों में वृद्धि कर दी है। गन्ना भुगतान न होने तक किसानों से वसूली न करने मांग की। 300 करोड़ रुपये वर्ष 2018-19 का बकाया है। गन्ने का भुगतान करने और 450 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। मोटर वाहन अधिनियम में चालान में वृद्धि कर दी है जो चालकों के साथ अन्याय है। अधिनियम से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। बैंकों को विलय की घोषणा की, इससे बैंक संख्या कम होगी और कर्मचारी बेरोजगार होंगे। डीजल-पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
यह भी पढ़ें: यूपी में बिजली की बढ़ी दरों का चौतरफा विरोध, व्यापारी छह सितंबर को हर जिले में करेंगे प्रदर्शन
इसके बाद कहा कि कर्ज माफी एक से बढ़ाकर पांच लाख रुपये किए जाए और जो वंचित है उनके भी एक लाख रुपये का कर्ज माफ करें। आरटीआई में किए गए संशोधन को वापस लिया जाए। चौधरी चरण सिंह पशु अनुसंधान संस्थान में पूर्व कृषि मंत्री शरद पंवार की घोषण के चलते प्रथम राष्ट्रीय गो पशुधन चिकित्सालय एवं ओडिटोरियम की स्थापना की मांग की। आधार कार्ड बनवाने में लोगों को परेशानी हो रही है। जनसेवा केंद्रों पर ही आधार कार्ड बनवाए जाए। बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने की मांग की है। इसमें पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक अजय कुमार, संजीव कुमार मान, अमरपाल सिंह, डॉ. मैराजुउद्दीन, अजहर खान, सतीश चौधरी, धीरज उज्ज्वल, डॉ. कृपाल सिंह, ओमबीर ढाका, सुबोध राणा, संजीव रावत, चौधरी गंगाराम, चेयरमैन सोमपाल राठी आदि रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/