फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डीआईओएस कार्यालय पर 16 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना

Sun, 21 Jul 2024 03:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। इसके साथ ही शिक्षकों ने डीआईओएस को ज्ञापन देते हुए मांग पूरी कराने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद शामली द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर शिक्षकों की 16 सूत्रीय मांगों के संबंध में धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने शिक्षकों की समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। जिलामंत्री नीरज बेनीवाल ने सभी शिक्षकों से एकता के साथ संघर्ष करने के लिए आह्वान किया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने शिक्षकों पर हो रहे अत्याचार के बारे में अपने विचार रखें। अटेवा गुट के जिलाध्यक्ष नवनीत ने एनपीएस और पुरानी पेंशन से संबंधित समस्याओं के बारे में अपने विचारों से सभी को अवगत कराया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक स्वराज पाल सिंह ने शिक्षकों को इंटरमीडिएट एक्ट के बारे में विस्तार से बताया और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। जिला विद्यालय निरीक्षक जनार्दन सिंह शाक्य ने ज्ञापन लेते हुए कहा कि शिक्षकों की सभी समस्याओं का निराकरण करने के लिए यथासंभव प्रयास किया जाएगा और आपका यह ज्ञापन आज ही प्रदेश अधिकारियों को भेज दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र हुड्डा ने सभी शिक्षकों का धन्यवाद करते हुए धरना समाप्त करने की घोषणा की। कार्यक्रम में नीरज कुमार, संदीप कुमार, रामलाल, प्रदीप कुमार, नवनीत कुमार, मोहित कुमार, नीरज शर्मा, विनय गुप्ता, संजेश कुमार, विजेंद्र कुमार, सुनील कुमार, राजेंद्र कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें