शामली। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की। उन्होंने सभी चीनी मिलों का वर्तमान भुगतान तत्काल कराने एवं शामली चीनी मिल का वर्ष 2022-23 का किसानों का बकाया भुगतान कराने के कार्रवाई करें। शासन द्वारा जारी आरसी की वसूली कराकर किसानों का बकाया भुगतान कराए।
शनिवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक ने विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। अवैध खनन और नशे के कारोबार के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई हो। बैठक में पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में पात्र और अपात्र का सर्वे करने हेतु कहा। मंत्री ने टीम बनाकर सर्वे करने के निर्देश दिए। बैठक में पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य को लेकर संबंधित को निर्देशित किया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा गन्ना भुगतान, ऊन में डिग्री कॉलेज, कोरी समाज के प्रमाण पत्र आदि समस्या बताई। इस मौके पर डीएम रविंद्र सिंह, एसपी राम सेवक गौतम, सीडीओ विनय कुमार तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र निर्वाल, विधायक प्रसन्न चौधरी विधायक थानाभवन अशरफ अली सहित सभी विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।