फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सफाई कर्मचारी को नौकरी से हटाने का विरोध

विज्ञापन
सर्व यूपी ग्रामीण बैंक माछरा पर अनि​श्चितकाली भूख हडताल पर बैठा सफाई कर्मी। स्त्रोत: संवाद
विज्ञापन
बैंक के सम्मुख टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठा कर्मचारी
विज्ञापन

माछरा। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखा माछरा में सफाई कर्मचारी को नौकरी से हटाने के विरोध में बैंक के सम्मुख टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गया।
माछरा में मुख्य मार्ग पर यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा स्थित है, जिसमें माछरा निवासी कुशल कुमार वाल्मीकि बतौर सफाई कर्मचारी कार्यरत था। कुशल ने बताया कि वह करीब 10 साल से कार्यरत है। बीते दिनो बैंक प्रबंधक सचिन कुमार के अभद्र व्यवहार को लेकर ग्रामीणों ने बैंक शाखा पर प्रबंधक को हटाने के लिए धरना दिया था। जांच उपरांत बैंक के अधिकारी आरएम ने प्रबंधक सचिन को हटा दिया था। बैंक में नए प्रबंधक आए और उन्होंने यह कहकर उसे बैंक से हटा दिया कि ग्रामीणों का धरना कुशल कुमार ने ही दिलाया है। जबकि उसका धरने से कोई संबंध नहीं है। बैंक से हटाए जाने के कारण वह बेरोजगार हो गया।
विज्ञापन

परिवार का पालन पोषण में भी परेशानी आ रही है। उसने पुन: सफाई कर्मचारी के पद पर रखने की मांग की है। बैंक उसे रखने के लिए तैयार नहीं है। वह बैंक के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गया है।
विज्ञापन

सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक रामोतार शर्मा का कहना है कि बैंक नियम के अनुसार बैक शाखा में कोई भी सफाई कर्मचारी स्थायी नहीं होता है। प्रतिदिन के हिसाब से रखा जाता है। इसी तरह डेली वेज पर कुशल को रखा गया। वह बैंक में राजनीति करने लगा, इसलिए हटाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें