फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डेयरी संचालकों के खिलाफ प्रदर्शन, गंदगी और दुर्घटना से परेशान लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षद उत्तम सैनी ने नगर निगम के अफसरों पर लगाए अनसुनी करने के आरोप
विज्ञापन

फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मोहनपुरी बिजलीघर के पास सड़कों पर डेयरी संचालकों द्वारा छोड़े जा रहे पशुओं के कारण गंदगी और दुर्घटना की घटना से लोग परेशान है। स्थानीय लोगों ने पार्षद उत्तम सैनी के नेतृत्व में सोमवार को धरना, प्रदर्शन किया। लोगों का कहना कि जब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकलता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। पार्षद ने नगर निगम के अफसरों पर अनदेखी करने के आरोप लगाए।
पार्षद उत्तम सैनी ने बताया कि डेयरी संचालक अपनी गायों का दूध निकालने के बाद उन्हें सड़कों पर बेसहारा छोड़ देते हैं। इन पशुओं के कारण सड़कों पर गोबर का ढेर लगता है, उससे न केवल गंदगी फैलती है, बल्कि आए दिन दुर्घटना भी होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों को कई बार शिकायतें की गई हैं, लेकिन किसी भी अधिकारी ने इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दिया और न ही कोई समाधान निकाला।
विज्ञापन

लोगों ने नगर निगम की उदासीनता पर आक्रोश जताया। उनका कहना है कि सड़कों पर फैली गंदगी और आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटना दैनिक जीवन को दूभर बना रही हैं। बच्चों व बुजुर्गों के लिए ये स्थिति खतरनाक है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने में अनुराग कुमार, नितिन जौली, कृष्ण शर्मा, सुधीर वर्मा, अशोक भाटिया, इशू अग्रवाल और सागर यादव सहित कई अन्य लोग शामिल थे। वरिष्ठ स्वास्थ्य प्रभारी एवं अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी का कहना है कि सफाई व्यवस्था के लिए निगम की टीम लगी हुई है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें