फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऊर्जा निगम में भ्रष्टाचार के विरोध में धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना/सरूरपुर। कस्बा हर्रा स्थित बिजलीघर पर तैनात ऊर्जा निगम के जेई पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दो किसान संगठनों ने धरना-प्रदर्शन किया। भाकियू किसान सभा के कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय के सामने जेई के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाकियू किसान सभा के जिलाध्यक्ष निखिल राव के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। निखिल राव ने बताया कि कस्बा हर्रा में तैनात बिजलीघर के जेई किसानों के बकाया बिल के बिना मीटर उतार रहे हैं। जिन्हें वह कस्बे में ही स्थित एक निजी मकान में ले जाते हैं। जहां वह किसानों से मीटर जोड़ने के नाम पर अवैध वसूली करते हैं।
बताया कि किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं हो रहा है। इस कारण किसान बिजली बिल का भुगतान करने में असमर्थ है। साथ ही गांव सुरानी में कुछ दबंग सरकारी नाली का निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। कुछ किसानों की सिंचाई के बिना फसल खराब होने का खतरा है। संगठन के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। एसडीएम नारायणी भाटिया का कहना है कि संबंधित विभाग से बात कर जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान सोमपाल, रहीस चौधरी, भूरा चौहान, नूर मोहम्मद, दिन मोहम्मद, आबिद, विजयलक्ष्मी, गुडिया, पिंकी, मोनिका, सोमपाल, आस मोहम्मद चौहान, आबिद, सहदेव पाल, रहीस, हसरत, उमर मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाकियू तोमर ने एसडीओ कार्यालय पर की तालाबंदी
सरधना। भाकियू तोमर संगठन ने भी हर्रा बिजली घर पर तैनात जेई पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए एसडीओ कार्यालय का घेराव किया। भाकियू तोमर के मंडल अध्यक्ष राशिद अल्वी ने आरोप लगाया कि हर्रा बिजलीघर पर तैनात किसानों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। बिना कार्य के ही सुविधा शुल्क लेते हैं। जो किसान सुविधा शुल्क नहीं दे पाते उनके मीटर नहीं लगते हैं। फर्जी वीडियो बनाकर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। कस्बे में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं जिसका संगठन भरपूर विरोध करता है। कस्बे में जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर को हटाया जाए। संगठन के पदाधिकारियों ने एसडीओ कार्यालय पर तालाबंदी भी कर दी। इस दौरान नौशाद अल्वी, मुस्तफा राणा, सद्दाम अंसारी, रियाज राणा, सचिन, अंकित राणा, कामिल चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें