फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने किया रास्ते में रखी मूर्ति हटाने का प्रयास, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते में रखी मूर्ति हटाने के प्रयास के बाद थाने पर हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। रास्ते में लगी मूर्ति हटाने पहुंची पुलिस को क्षेत्रवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा। गुस्साई भीड़ थाने पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। बामुश्किल समझाने पर लोग शांत हुए। इंस्पेक्टर ने बताया कि कुछ राहगीरों की शिकायत पर पुलिस पहुंची थी। मूर्ति हटाने का आरोप गलत है।
मामला ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के नेहरू स्मारक वाली गली खत्ता रोड का है। दो दिन पहले क्षेत्रीय निवासियों ने यहां रास्ते में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर दी। इसके चलते कुछ रास्ता बाधित हो गया। रविवार को यहां से गुजर रहे लोगों ने जाम में फंसने के बाद कंट्रोल रूम पर शिकायत की। ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मूर्ति स्थापना करने वाले लोगों से बात करने का प्रयास किया। मूर्ति हटाने की बात होने लगी, तभी लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इस मामले को लेकर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई का विरोध जताया। बाद में लोग ब्रह्मपुरी थाने आ गए और यहां हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर प्रह्लाद सिंह ने बताया कि राहगीरों की ओर से जाम लगने की शिकायत की गई थी। इसी के बाद पुलिस को वहां व्यवस्था संभालने के लिए भेजा गया था। नाकि मूर्ति हटाने के लिए। काफी देर तक वह लोगों को मनाते रहे। बाद में बामुश्किल लोग शांत हुए और वहां से लौट गये। इंस्पेक्टर ने बताया कि व्यवस्था बनाने पहुंची पुलिस को देख कुछ लोगों ने विरोध किया था। लिखित में कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें