फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में इलेक्ट्रीशियन की मौत के बाद हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्टरी में इलेक्ट्रीशियन की मौत, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन

इंचौली (मेरठ)। थानाक्षेत्र स्थित एक कागज की फैक्टरी में इलेक्ट्रीशियन की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। फैक्टरी मालिक पर लापरवाही बरतने का आरोपी लगाते हुए शव रखकर हंगामा किया। देर रात दोनों पक्षों में समझौते की बात चलती रही।
महल गांव निवासी 29 वर्षीय नवनीत पुत्र धर्मवीर उलखपुर-जलालपुर संपर्क मार्ग स्थित आनंद ट्रिपलेक्स बोर्ड लिमिटेड में इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। मंगलवार शाम चार बजे के करीब वह फैक्टरी में टरबाइन के पास कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने के एक घंटे बाद इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई।
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक व अन्य लोग एंबुलेंस की मदद से अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पंहुच गए। परिजन एंबुलेंस को वापस फैक्टरी ले गए। परिजनों ने एंबुलेंस चालक व पुलिस से अभद्रता करते हुए फैक्टरी में कई घंटे हंगामा किया। पुलिस पर पैसे लेकर फैक्टरी मालिक को मौके से फरार करने का आरोप लगाया। हाथ में डंडे लिए परिजनों ने एंबुलेंस में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस के समझाने के बाद भी परिजन नहीं माने। उधर, हंगामे की सूचना पर गंगानगर, मवाना व पुलिस लाइन से फोर्स मौके पर पंहुची। इस दौरान समझौते की बात भी चलती रही। रात साढ़े नौ बजे के करीब दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

परिजनों में मातम व गुस्सा
नवनीत के तीन छोटे बच्चे हैं। पत्नी सोनी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रात साढ़े नौ बजे के करीब फैक्टरी मालिक द्वारा ग्यारह लाख रुपए की आर्थिक मदद, एक परिजन को नौकरी व मृतक की पत्नी को पेंशन दिए जाने का आश्वासन देने के बाद परिजन शांत हुए। सपा नेता अतुल प्रधान ने फैक्टरी में पंहुचकर परिजनों से मुलाकात की। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि परिजनों के शांत होने के बाद रात दस बजे के करीब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें