फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिजली बंबा बाईपास को 14 मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव शासन को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
- रजबहे के ब्यौरे को सिंचाई विभाग को भेजा पत्र, रोजाना 80 से 90 हजार वाहन गुजरते हैं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए बिजली बंबा बाईपास पर बंबे को वायाडक्ट बनाकर चौड़ा करने की तैयारी है। इसके लिए सिंचाई विभाग को भेजा गया प्रस्ताव अब शासन पहुंच गया है। किसानों के जमीन देने से इंकार करने के बाद रजबहे पर वायाडक्ट बनाकर चौड़ा करने का प्रस्ताव बनाया गया। सिंचाई विभाग ने इसे शासन को भेजा दिया है, जिस पर अब प्राधिकरण की ओर से पैरवी की जाएगी।
दिल्ली रोड पर रैपिड कॉरिडोर के कारण दिनभर जाम के हालात बने रहते हैं। ऐसे में बिजली बंबा, शहर की लाइफ लाइन के तौर पर अधिक इस्तेमाल होने लगा है। रैपिड के काम से पहले जहां रोजाना दिनभर में 35 से 40 हजार वाहन गुजरते थे तो वहीं अब यह आंकड़ा 80 से 90 हजार तक पहुंच गया है। हापुड़ रोड व दिल्ली रोड को जोड़ने वाले इस मार्ग की लंबाई साढ़े सात किमी. है। वाहनों के भारी दबाव के कारण इसे चौड़ा किया जाना बेहद जरूरी हो गया है।
विज्ञापन

मेडा ने रोड वाइडनिंग के तहत बंबे के दूसरी ओर सड़क बनाने की मंशा से किसानों से वार्ता शुरू की थी। इसमें 500 से ज्यादा किसानों को पत्र भेजे गए और उन्हें मुआवजे के स्थान पर निर्माण के लिए एफएआर में छूट का प्रावधान किया गया। किसानों ने इससे इंकार कर दिया, जिसके बाद रजबहे में वायाडक्ट बनाकर मार्ग चौड़ा करने का प्रस्ताव बनाया गया। मेडा के उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि सिंचाई विभाग ने इसकी अनुमति के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। अब शासन में पैरवी कर इसे आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


बारह साल पहले ह्यूज पाइप का बना था प्रस्ताव
इनर रिंग रोड के न बन पाने के कारण बिजली बंबा बाईपास को चौड़ा करने की सालों से तैयारी चल रही है। मेडा की ओर से तत्कालीन अफसरों ने साल 2013 में बंबे में ह्यूज पाइप डालकर ऊपर सड़क बनाने का प्रस्ताव बनाया गया था। सिंचाई विभाग ने रजबहे से अपना स्वामित्व खत्म होने की मंशा के चलते प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें