फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो स्टेशनों का नाम क्रांतिकारियों के नाम पर रखने का दिया प्रस्ताव

Fri, 05 Sep 2025 11:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सीसीएसयू छात्रों ने मेट्रो स्टेशनों का नाम क्रांतिकारियों के नाम पर रखने का सांसद अरुण गोविल के
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली से मेरठ के बीच नमो भारत मेट्रो के सभी स्टेशनों का नामकरण क्रांतिकारियों के नाम पर करने की छात्र मांग कर रहे हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्रों ने इस प्रस्ताव के संबंध में ज्ञापन शुक्रवार को सांसद अरुण गोविल को सौंपा है।
विज्ञापन

पूर्व महामंत्री अंकित अधाना ने बताया कि प्रस्ताव के मुताबिक, सभी स्टेशनों का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर करने की मांग की गई थी। इसमें विशेष रूप से कोतवाल धन सिंह गुर्जर के नाम पर मेरठ में एक स्टेशन का नामकरण करने का सुझाव दिया गया था। अन्य स्टेशनों के नाम भी शहीदों के नाम पर रखने का भी प्रस्ताव दिया गया है। सांसद ने छात्रों की इस पहल को सराहा और मेरठ में एक जनसभा के दौरान मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष इस प्रस्ताव की जानकारी दी थी। सांसद अरुण गोविल ने कहा कि यह पहल न केवल हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, बल्कि नई पीढ़ी को हमारे गौरवशाली इतिहास से भी जोड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें