फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका बोर्ड बैठक में विकास कार्याें के प्रस्ताव पास

विज्ञापन
सरधना। नगर पालिका में बोर्ड बैठक में शामिल चेयरपर्सन, ​अ​​धिशासी अ​धिकारी व सभासद। संवाद
विज्ञापन
सरधना। नगर पालिका सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक की अध्यक्षता पालिका चेयरपर्सन सबीला बेगम ने की। बैठक में नगर के विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और आगामी योजनाओं को लेकर चर्चा की। बैठक में लाखों के विकास कार्याें के प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित बोर्ड बैठक में पालिका द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। मुख्य रूप से साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, जलभराव की समस्या से निजात दिलाने और जर्जर सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। सभासदों ने अपने वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा उठाने की नियमितता, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत व वार्डों में टूटी सड़कें व नाली की मरम्मत को लेकर शिकायतें रखी। सभासदों ने पालिका की नजूल की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जाें को लेकर निंदा की। सभासदों ने नजूल बाबू पर ठीक से पैरवी नहीं करने का आरोप लगाया।
बैठक में स्वकर प्रणाली पर भी चर्चा की गई। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने कहा कि शासन के आदेशों को लागू करना है। यदि किसी को कोई आपत्ति हो तो वह पालिका में दर्ज कराए। सभासद शहजाद सितारा, शानू जैन, संजय सोनी, सोनू त्यागी, खालिद अंसारी, फरमान अंसारी, तनिका जैन, डॉ. राहत परवीन, नेहा टाली, कविता, हाजी मन्नान व शाहिद मलिक ने विरोध करते हुए कहा कि स्वकर प्रणाली लागू करने से पहले पूरे नगर में पालिका द्वारा नोटिस जारी कर आपत्ति मांगी जाए।
विज्ञापन

इसके बाद डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए कर लागू करने पर चर्चा की गई। साथ ही खुले में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में कीचड़ हटाने पर भी चर्चा की गई। इसमें पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में समिति का गठन कर कार्य करने पर सहमति बनी। इसके बाद डेयरी संचालकों पर पांच रुपये प्रति मवेशी के कर के स्थान पर न्यूनतम एक रुपया किया गया।
चेयरपर्सन सबीला बेगम ने कहा कि नगर के विकास में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए और जिन वार्डों में शिकायतें अधिक हैं, वहां विशेष निगरानी रखी जाए। पालिका की अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर के विभिन्न हिस्सों में नालियों का सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जल्द सड़क मरम्मत कार्य भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें