फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फर्जी दस्तावेजों से हड़पी संपत्ति, महिला समेत सात पर केस दर्ज

Tue, 24 Jun 2025 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

सहारनपुर कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला मुफ्ती के रहने वाले दिव्यांग ने परिवार वालों पर करोड़ों की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला मुफ्ती के रहने वाले दिव्यांग ने परिवार वालों पर करोड़ों की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि फर्जी दस्तावेज तैयार संपत्ति हड़पी। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


शहजदा खुर्रम ने कोतवाली मंडी में तहरीर देकर बताया कि ताऊ मोहम्मद अकरम व ताई हूर बानो के बच्चे नहीं है। दोनों का निधन हो चुका है। आरोप है कि परिवार के एक सदस्य ने न केवल फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाया, बल्कि नगर निगम व अन्य कार्यालयों में दस्तावेजों की हेराफेरी कर विरासत प्रमाण पत्र भी बनवाएं।

रजिस्ट्री कार्यालय से पता चला कि वसीयत 17 जनवरी 2025 को तैयार कराई, जो उप निबंधक कार्यालय में 30 जनवरी 2022 को पंजीकृत कराई थी। पीड़ित ने बताया कि इसी वसीयत व फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर पांच अलग-अलग बैनामे कराकर ताऊ व ताई की संपत्ति को बेच डाला।
विज्ञापन


13 मई 2025 को पीड़ित ने संपत्ति के बंटवारे की बात की तो झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। अब पुलिस ने मोहम्मद आजम, मोहम्मद अरशद, सईद सिद्दीकी, हनजला, फातिमा बेगम, मोहम्मद साजिद व मुर्सलीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें