गंगानगर (मेरठ)। गंगानगर एफ-ब्लॉक निवासी पुष्पेंद्र चौधरी का डिवाइडर रोड आरपीजी हाईट्स के पास श्रीश्याम प्राॅपर्टी के नाम से ऑफिस है। शुक्रवार शाम उनके ऑफिस में छह हमलावरों ने तोड़फोड़ कर दी। यह देख आसपास भगदड़ मच गई। इस मामले में अक्षय उर्फ जॉनी और पांच अज्ञात के खिलाफ तोड़फोड़, दो लाख रुपये की नकदी व जरूरी कागज ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
आदर्श के मुताबिक नंगली ईशा निवासी अक्षय उर्फ जोनी करीब तीन माह पूर्व तक कमीशन पर प्राॅपर्टी सेल का काम करता था। जब उसके हिस्ट्रीशीटर होने का पता चला तो ऑफिस से हटा दिया। आरोप है तभी से वह उन्हें ब्लैकमेल कर रुपये मांगता था, पुलिस से शिकायत भी की गई। शुक्रवार दोपहर डिवाइडर रोड पर थार गाड़ी से अक्षय ने पिता-पुत्र का पांच साथियों के साथ पीछा किया। दोनों हाथ नहीं आने पर सभी ऑफिस पहुंचे और बेसबॉल बैट व हॉकी से तोड़फोड़ कर दी। घटना दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी में दिख रही है। आरोप है कि अक्षय काउंटर में रखे करीब दो लाख रुपये की नकदी व कुछ जमीन के पेपर ले गया। पुलिस ने कहा रुपयों का लेनदेन है खुद सुलझाओ। पीड़ित आदर्श द्वारा अक्षय उर्फ जोनी व उसके पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
-
थाने का हर मामला संज्ञान में नहीं आ पाता है। ऑफिस में अगर तोड़फोड़ की गई है, तो पीड़ित पक्ष कैमरों की फुटेज हमें दिखा दे। जांच कर कार्रवाई कराएंगे। -
शिवप्रताप सिंह, सीओ सदर देहात