फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रॉपर्टी डीलर पर कार्यालय में घुसकर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। लखवाया गांव में शुक्रवार दोपहर प्रॉपर्टी डीलर उमेश चपराणा के कार्यालय में घुसकर तीन हमलावरों ने लाठी-डंडों और तमंचों से हमला कर दिया। सिर व हाथ में चोट लगने से वह घायल हो गया। वारदात कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन

रोहटा रोड स्थित लखवाया निवासी उमेश चपराणा ने शुक्रवार को कंकरखेड़ा थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले गांव के बच्चों का आपस में झगड़ा हो गया था। पीड़ित व हमलावर आमने-सामने के पक्ष के साथ आ गए थे। दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। शुक्रवार दोपहर करीब 12:15 बजे वह अपने लखवाया स्थित प्रॉपर्टी के कार्यालय पर बैठा था। आरोप है कि तीन हमलावर गाली-गलौज करते हुए अंदर आ गए। हमलावरों ने उस पर लाठी-डंडों व तमंचे से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित के अनुसार एक हमलावर पुलिस में है। पुलिस घटनास्थल का सीसीटीवी कब्जे में ले लिया है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें