फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनाफाखोरी: मंडी से निकलते ही सब्जियों के दाम हो रहे दोगुना, 70 रुपये किलो टमाटर मोहल्लों में बिका 160 रुपये

Sat, 12 Aug 2023 12:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मंडी में टमाटर के फुटकर दाम 70 से 80 रुपये प्रति किलो रहे, तो बाहर फुटकर में टमाटर 150 से 160 रुपये प्रति किलो में बिका। मंडी में टमाटर की आवक बढ़ने के बावजूद दाम कम नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
सब्जी की दुकान पर टमाटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ की नवीन सब्जी मंडी से सब्जियां लेकर फुटकर विक्रेता बाहर दो गुना तक दाम बढ़ाकर बेच रहे हैं। पिछले तीन माह में थोक में टमाटर के दामों में कई बार उतार-चढ़ाव आया, लेकिन फुटकर विक्रेता इसे 160 रुपये से 200 रुपये तक में बेचते रहे। शुक्रवार को भी थोक मंडी और मोहल्लों की दुकानों में भारी अंतर देखने को मिला। 

विज्ञापन


मंडी में टमाटर के फुटकर दाम 70 से 80 रुपये प्रति किलो रहे, तो बाहर फुटकर में टमाटर 150 से 160 रुपये प्रति किलो में बिका। यही हाल अन्य सब्जियों का भी रहा। शुक्रवार को अमर उजाला की टीम ने नवीन सब्जी मंडी के बाद कंकरखेड़ा, गढ़ रोड आदि स्थानों पर सब्जियों के भाव जाने। तीनों स्थानों पर सब्जियों के अलग- अलग भाव मिले।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: एक दौड़ देश के नाम..., दौड़े मेरठ वासी, प्रिंस रहे प्रथम, विशाल और प्रशांत द्वितीय व तृतीय

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नवीन सब्जी मंडी एसो. के प्रधान पदम सिंह सैनी का कहना है कि सब्जियों के दामों में रोजाना प्ररिवर्तन  होता है। थोक में टमाटर 70-80 रुपये किलो तक आ गया है। अन्य सब्जियां भी सस्ती हैं। 15 दिन बाद टमाटर के दाम और नीचे आएंगे।  

 सब्जी    नवीन मंडी     कंकरखेड़ा     गढ़ रोड       
 टमाटर    70    140-160    160         
 बैंगन    30    60    60   
 फूलगोभी    50    80-100    100    
 लौकी    15    30-35    35-40 
 तोरई    20    35-40    40 
 कमलककड़ी    40    80    80-85
 हरी मिर्च     30    50    80
 खीरा    30    50    50 
 टिंडा    30    60    60
 भिंडी    30    55    60
 अदरक    70    120    150 

बगैर टमाटर के बिना सब्जी में तड़का नहीं लगता। महंगाई इतनी है कि बस नाम के लिए टमाटर का उपयोग कर रहे हैं। - प्रियंका सैनी आजाद नगर, कसेरूखेड़ा
हमारी कालोनी से सब्जी मंडी की दूरी एक किमी है। मंडी और कालोनी में सब्जी दोगुने भाव में मिल रही है। रसोई का बजट बिगडा है। - वर्षा रानी, द्वारिकापुरी 
लगता है सबसे महंगी सब्जी कंकरखेड़ा के शिवचौक पर है। मंडी में सब्जियां भले ही सस्ती हों, लेकिन फुटकर में 50-60 रुपये किलो से कम नहीं है। -  प्रीति राणा, डिफेंस एन्क्लेव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें